फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   last rites of victim of Molestion could not be done even on second day

UP: दरिंदगी की शिकार बिटिया का दूसरे दिन भी नहीं हो पाया अंतिम संस्कार, आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे लोग

Thu, 08 Jun 2023 10:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Jun 2023 10:02 AM IST
सार

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। एक आरोपी को वारदात के दिन ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि भाजपा नेता समेत फरार दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
last rites of victim of Molestion could not be done even on second day
सोशल मीडिया पर वायरल गौर थाने के पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी कुंदन सिंह की तस्वीर

विस्तार

बस्ती जिले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से दरिंदगी का शिकार हुई बिटिया का दूसरे दिन बुधवार को भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। परिजन भाजपा नेता समेत फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के आला अधिकारी दिनभर परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते रहे, लेकिन परिजन यकीन नहीं कर पाए।
विज्ञापन


दोपहर बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। इसके बाद परिजन बिटिया के अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। अब परिवार की बड़ी बेटी मुंबई से बृहस्पतिवार को घर आ जाएगी तब अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार: 12 साल की बालिका से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। एक आरोपी को वारदात के दिन ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि भाजपा नेता समेत फरार दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

वहीं, मुकदमे के विवेचक ब्रिजेंद्र पटेल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। तफ्तीश का पर्यवेक्षण कर रहे सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी कुंदन सिंह वारदात को अंजाम देने के बाद जिला छोड़कर भाग गया था। उसे दूसरे जनपद से पकड़ा गया है। पुलिस टीम उसे लेकर आ रही है। देर रात तक टीम पहुंच जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed