फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Minimum temperature @ 5, cold will haunt for three more days

Basti News: न्यूनतम तापमान <bha>@</bha> 5, तीन दिन और सताएगी ठंड

Thu, 25 Jan 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jan 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature @ 5, cold will haunt for three more days
सुबह दस बजे तक छाया रहा कोहरा। 
बस्ती। तीन दिन से जिले में शीतलहर का कहर जारी है। इतने ही सताने के आसार हैं। बुधवार को कोहरा घना होने के चलते सुबह दृश्यता सिफँ दस मीटर रही। मंगलवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिन भर धुंध छाई रही। सूरज नहीं निकला। बर्फीली हवा से दिनभर गलन बनी रही। घर से बाहर निकलने पर हाथ पैर में सुन्न हो जा रहे थे। दोपहर तीन बजते ही शाम सा नजारा रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तीन दिन और शीतलहर, कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 100 फीसदी नमी, बर्फीली हवा और काफी ऊंचाई पर मड़रा रहे बादल की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। यही कारण है कि फिर ठिठुरन बढ़ने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू को झुलसा और सरसों को माहू का खतरा
शीतलहर के कारण आलू में झुलसा रोग और सरसों में माहू का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं। प्याज, टमाटर, मिर्च और बैगन की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने कहा कि वातावरण में नमी बढ़ने, बादल और घना कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट हो गई है। इससे आलू की फसल में झुलसा रोग लगेगा। इसकी रोकथाम के लिए मैंकोजेब 2.0 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने से फसल को नुकसान नहीं होता है। इस दौरान फसल की हल्की सिंचाई भी करनी चाहिए। सरसों और राई की फसल का विकास रुकने, फूल गिरने और माहू का खतरा बढ़ गया है। फसलों को इससे बचाने के लिए हल्की सिंचाई लाभदायक साबित होगी। प्याज की फसल को भी नुकसान होगा। फसल को सफेद पॉलिथीन से ढक कर बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed