फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mini stadiam in bad condition

रख-रखाव के अभाव में बदहाल हो गए मिनी स्टेडियम व ओपन जिम

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
mini stadiam in bad condition
रख-रखाव के अभाव में मिनी स्टेडियम व ओपन जिम बदहाल
विज्ञापन

बस्ती। जनपद की तमाम ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम का निर्माण मनरेगा के तहत कराया गया है। यह क्रीड़ा स्थल देखरेख व रख-रखाव के अभाव में बदहाल हो चुके हैं। तमाम स्थलों पर लगे संसाधन टूट चुके हैं। साफ-सफाई के अभाव में परिसर में झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में युवा को खेल अभ्यास के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। विडंबना है कि यह खेल परिसर छुट्टा पशुओं के लिए आरामगाह बनता जा रहा है।

सरकार युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। जिले के कुछ ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम व ओपन जिम का निर्माण कराया गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दिया जा सके ताकि उन्हें खेल अभ्यास के लिए शहर न आना पड़े। लेकिन, यह मिनी स्टेडियम देख-रेख के अभाव में बदहाल होते जा रहे हैं। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में बने खेल मैदान रख-रखाव व घटिया निर्माण सामग्री के चलते बदहाल हो गए हैं। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बस्थनवां व रिक्खीपुर में मनरेगा के तहत खेल मैदान बनवाया गया था। बस्थनवां में स्थित मैदान का गेट टूटकर जमीन पर गिरे हुए करीब साल भर हो गया है। मैदान परिसर में बच्चों के लिए लगाए गए झूले टूट कर गायब हो चुके हैं। कमोबश यही हाल बैठने के लिए स्थापित बेंच का भी है। बच्चों व खिलाड़ियों के लिए स्थापित किए गए इस खेल मैदान में अब छुट्टा मवेशी आराम फरमाते हैं। यही हाल ग्राम पंचायत रिक्खीपुर में स्थापित किए गए खेल मैदान का भी है। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत खोरिया में मिनी स्टेडियम व ओपन जिम की स्थापना करीब दो साल पहले की गई थी। देखरेख के अभाव में मैदान व इसमें लगे संसाधन बदहाल हो चुके हैं। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत सिरसिया में स्थापित मिनी स्टेडियम व ओपन जिम में लगे संसाधन बहाल हो रहे हैं। मैदान की घेराबंदी के लिए लगाई गई जालियां टूट रही हैं। साफ-सफाई के अभाव में परिसर में झाड़ियां उगी हैं।
विज्ञापन

------------------
सभी को कराया जाएगा दुरुस्त
डीपीआरओ एसएस सिंह ने बताया कि मिनी स्टेडियम व ओपन जिम के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। स्थलीय निरीक्षण कराकर सभी को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed