फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mentally ill man mistaken for thief, beaten up; four arrested

Basti News: मनोरोगी को चोर समझकर पीटा, चार गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill man mistaken for thief, beaten up; four arrested
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा उपाध्याय गांव में छह दिन पूर्व मनोरोगी को चोर समझकर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद व 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के ठड़वा भोंनी गांव निवासी राम जियावन ने पुलिस को तहरीर दी कि उनका 35 वर्षीय पुत्र महेंदर मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। 24 सितंबर को शाम को घर से निकले और रात लगभग 1:30 बजे गौरा उपाध्याय गांव पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने उसे चोर समझकर बुरी तरह पीटा। लालगंज पुलिस ने संज्ञान लेते हुए गौरा निवासी महेंद्र, अनिल कुमार, अनिल विश्वकर्मा, बलवंत उर्फ पिंटू सहित चार नामजद और दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। थाना निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed