फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Melt increased as soon as the turtle started,

पछुआ शुरू होते ही बढ़ी गलन, कोहरे की संभावना

Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Melt increased as soon as the turtle started,
पछुआ शुरू होते ही बढ़ी गलन, कोहरे की संभावना
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में शुरू हुई गिरावट, कंपाने लगी सर्दी
आसमान में दिन भर रही बादलों की आवाजाही
बस्ती। पुरवाई के चंगुल से मुक्त होते ही मौसम ने नया तेवर अख्तियार कर लिया। दो दिन अपेक्षाकृत कम ठंड पड़ी, लेकिन बुधवार को पछुआ शुरू होते ही तापमान गिरने लगा। अधिकतम तापमान में खास बदलाव तो नहीं हुआ। लेकिन शाम होते ही न्यूनतम तापमान मंगलवार की तुलना में तीन डिग्री नीचे आ गया।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आगामी 24 घंटे में हल्के बादलों के साथ-साथ कोहरा छाए रहने की संभावना है। बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को घना कोहरा पड़ सकता है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार बृहसपतिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने का अनुमान है। वातावरण में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 95 प्रतिशत और न्यूनतम 72 प्रतिशत रहेगी। तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed