फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   meeting5

कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के हों पुख्ता प्रबंध

Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
meeting5
कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के हों पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा, कानून व्यवस्था के संबंध में डीआईजी ने की बैठक
बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एसपी से ली फीडबैक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआईजी रेंज आरके भारद्वाज ने मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय पर बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीआईजी ने तीनों जनपदों में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

अपराध की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने सर्वप्रथम अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का निर्देश दिया। चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र भ्रमण करने, लंबित जन शिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का फोटो लेने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी ब्रीफ करने जोर दिया। डीआईजी ने कहा कि सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ साथ डिजिटल वालंटियर ग्रुप को अपडेट कर उनके साथ नियमित मीटिंग कर उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया। लंबित विवेचनाओं व फरार आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए अतिक्रमण हटवाया जाए। बालिका सुरक्षा, मानव तस्करी समेत विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इस दौरान एसपी बस्ती आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिद्घार्थनगर अमित कुमार आनंद और एसपी संतकबीरनगर सोनम कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed