{"_id":"68a8db9e6ecb3bf8dd02da09","slug":"medical-college-basti-admission-started-for-100-mbbs-seats79-took-admission-basti-news-c-207-1-bst1005-142412-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज बस्ती : 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू...79 ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज बस्ती : 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू...79 ने लिया दाखिला
Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में यूपी और ऑल इंडिया यूजी-नीट उत्तीर्ण छात्रों का एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू हो गया है। पहले चरण की काउंसिलिंग में अब तक 79 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। यह प्रक्रिया मंगलवार तक चलेगी। पहले चरण में रिक्त बची सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में पूरी की जाएगी।
पहले चरण की काउंसिलिंग में यूपी से 85 सीटों में से अब तक 77 सीटों पर प्रवेश पूरा कर लिया गया है, जबकि ऑल इंडिया कोटे की आरक्षित 15 सीटों में से दो छात्रों का प्रवेश पूरा हो चुका है। मंगलवार तक सभी सीटें भी भर जाने की उम्मीद है। नोडल अधिकारी एनएमसी प्रोफेसर डॉ. श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि पहले चरण के काउंसिलिंग के जरिये प्रवेश शुरू है, जो 26 अगस्त तक चलेगा। बताया कि यूपी कोटे से अभी आठ और ऑल इंडिया कोटे से 13 सीट रिक्त है। बताया कि प्रवेश समिति में उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव, डॉ. विकास, डॉ. समीर श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. आनंद बिहारी, डॉ. विवेक आनंद, डॉ. अनुपम, डॉ. नंदिनी श्रीवास्तव, डॉ. विनोद मौर्य, डॉ. एम चंद्रावती शामिल हैं। मंगलवार तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग कर रहे।
-- -
सेकंड काउंसिलिंग से पहले छोड़ सकेंगे सीट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण में प्रवेश ले चुके छात्र यदि दूसरे कॉलेज में इच्छुक होंगे तो सेकेंड काउंसिलिंग से पहले वह अपनी सीट छोड़ सकेंगे। छात्र को आवंटित कॉलेज में शारीरिक रूप से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। एमबीबीएस में दाखिले को लेकर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के बीच आदेश आया है। जिससे उम्मीदवारों को राहत देते हुए प्रथम चरण में रिपोर्ट की गई सीट से बिना सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हुए इस्तीफा देने की अनुमति दी गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग अभी 26 अगस्त शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
-- -
सातवें बैच का चल रहा प्रवेश
बस्ती मेडिकल कॉलेज में सातवें बैच का प्रवेश चल रहा है। अब तक साल 2019 में प्रवेश प्राप्त कर चुके एमबीबीएस छात्र पढ़ाई और इंटर्नशिप पूरा कर एमबीबीएस डॉक्टर बनकर निकल चुके हैं। साल 2020 में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षु एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी हो चुकी और वह इंटर्नशिप कर रहे, जल्द ही वह भी डॉक्टर बनकर निकलेंगे। चार बैच की पढ़ाई चल रही है।