{"_id":"63d567a9b4a8905eae536e9c","slug":"medical-camp-organised-basti-news-gkp465723467-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एसएमएच हास्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 269 का इलाज......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एसएमएच हास्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 269 का इलाज......
विज्ञापन
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 269 का हुआ इलाज
बस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के ‘स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन’ के तहत गोटवा स्थित एसएमएच हास्पिटल एंड पैरा मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 269 मरीजों का उपचार हुआ।
कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 269 रोगियों की जांच की गई। सभी रोगियों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान 50 मरीजों के ब्लड की जांच कराई गई। शिविर का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे आयुष चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने किया। कैंप में बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं और युवा बड़ी तादाद में पहुंचे, जिस कारण शाम चार बजे के बाद शिविर खत्म हुआ। रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवाई वितरण केंद्र पर भीड़ लगी रही। शिविर में कस्बा आसपास के एक दर्जन गांव के लोग इलाज के लिए पहुंचे। शिविर में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर का भी सहयोग रहा।
शिविर में फिजिशियन डॉ. वीके वर्मा ने 112 मरीजों का उपचार किया। डॉ. आरएन चौधरी ने 20 मरीजों का उपचार किया। डॉ. आलोक रंजन, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. सौरभ गुप्ता ने 92 मरीजों की जांच की। डॉ. लालजी यादव ने 36 मरीजों की जांच की। डॉ. रजत ने 29 मरीजों को देखा।
विज्ञापन
आयोजन को सराहा
जिला अस्पताल के आयुष चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने निशुल्क कैंप का आयोजन करने पर अमर उजाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शानदार आयोजन है। इससे समाजसेवा होती है और हर तबके के मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श मिलता है। चिकित्सकों की टीम भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।