फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married women observed the Hartalika Teej fast for the longevity and well-being of their husbands.

Basti News: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा हरितालिका तीज व्रत

Tue, 15 Sep 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married women observed the Hartalika Teej fast for the longevity and well-being of their husbands.
कंपनीबाग ​शिवमंदिर में पूजा-अर्चना करती महिलाएं संवाद
बस्ती। हरितालिका तीज का पर्व सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की और अखंड सौभाग्य की कामना की। युवतियों ने भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखा। सुबह से देर रात तक घरों से लेकर मंदिरों तक पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने भोर में व्रत शुरू किया और दिनभर निर्जला रहीं। शाम को विधि-विधान से शिव-पार्वती का पूजन किया। परिवार की खुशहाली और पति की दीर्घायु की कामना की गई। शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और हनुमानजी का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया। धूप-अगरबत्ती जलाकर मंगलकामना की।
विज्ञापन

इसके अलावा भदेश्वरनाथ मंदिर, कंपनीबाग शिव मंदिर, देवरिया, तिलकपुर, भारीनाथ, बरवाधाम, कड़र, बेहिलनाथ समेत अन्य शिवालयों में भी महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। घरों में महिलाओं ने मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाकर स्थापित कीं। पूजन में पीले वस्त्र, केले का पत्ता, जनेऊ, सुपारी, रोली, बेलपत्र, धतूरा, शमी का पत्ता, दूर्वा, कलश, अक्षत, घी, कपूर, गंगाजल, दही और शहद आदि का प्रयोग किया गया। सुहागिनों ने सिंदूर, बिंदी, मेहंदी और कुमकुम समेत सोलह शृंगार की सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed