{"_id":"648b5a86c263b3c92e085194","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-basti-news-c-7-1-208338-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरियापुर जंगल के भैसहवा टोले पर विवाहिता सीमा (22) की बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर विवाहिता के पिता गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना निवासी केदार नाथ भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पति सुरजीत, सास और ससुर केशवराम के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद देर रात नायब तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीति खरवार ने मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीमा और सुरजीत का विवाह अभी दो वर्ष पूर्व ही हुआ था। उनसे कोई संतान भी नहीं थी। सुरजीत बाहर रहकर दैनिक मजदूरी करके जीवन-यापन करता था। कुछ दिनों से वह घर पर ही रह रहा था।
लोगों के मुताबिक, बुधवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर बाद सीमा की तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी वाहन से लेकर सुरजीत सीएचसी भानुपर पहुंचा। वहां डाक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सीमा के मायके से पहुंचे उसके पिता ने देर शाम इसकी सूचना सोनहा पुलिस को दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता केदारनाथ की ओर से दी गई तहरीर के आधार सीमा के पति सुरजीत,उसकी सास और ससुर केशवराम के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।