फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Married woman died under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 17 Aug 2024 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances
रुधौली क्षेत्र के पटवरिया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। पटवरिया गांव मेंविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न में हत्या करने का आरोप लगाया है।

पति सुखई ने बताया कि शनिवार को वह गांव के एक व्यक्ति के साथ बस्ती जनपद मुख्यालय पर अपने टूटे हुए पैर की दवा करने गया था। दोपहर करीब 12 बजे गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि घर पर कोई घटना हो गई है। आनन-फानन घर पहुंचा तो देखा कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी अनीता उर्फ सोनी का शरीर उसके कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना अनीता के भाई बलकेश को दी। बालकेश बहन के घर पहुंचा तो उसका शव घर के दरवाजे पर रखा हुआ था। भाई ने प्रभारी निरीक्षक रुधौली को तहरीर दी है। कहा है कि मई 2023 में उसने बहन की शादी की थी। तब से लेकर बहन के पति सुखई, ससुर हृदयराम, सास सुधना और जेठानी सुद्रावती दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। शनिवार को इस प्रताड़ना के क्रम में उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed