फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   marked park space but vahicle stand in middle road

पार्किंग स्थल चिह्नित, फिर भी बीच सड़क खड़ी हो रही गाड़ियां

Sun, 17 Oct 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
marked park space but vahicle stand in middle road
पार्किंग स्थल चिह्नित, फिर भी बीच सड़क खड़ी हो रही गाड़ियां
विज्ञापन

- ईओ व यातायात पुलिस की टीम ने जीआईसी के पास चिह्नित किया है पार्किंग स्थल
- शहर में में कचहरी, टाउन क्लब व गांधीनगर में बन रहा पार्किंग स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका और यातायात पुलिस की ओर से चिह्नित पार्किंग स्थल अभी तक उपयोग में नहीं आ सके हैं। नतीजा यह हो रहा कि अब भी शहर के गांधीनगर मार्ग पर सड़क के बीचोबीच गाड़ियां खड़ी हो रही हैं, जो जाम का कारण बन रही हैं।
बस्ती शहर में एक भी ऐसा सार्वजनिक पार्किंग स्थल नहीं है, जहां बाजारों में खरीदारी करने या फिर अन्य किसी काम से आने वाले लोग अपने वाहन को खड़ा कर सकें। इसका नतीजा यह हो रहा था कि मुख्य व्यापारिक बाजार व शहर के हृदयस्थली गांधीनगर में सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। पूरी सड़क पर छोटी-बड़ी गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इधर पालिका प्रशासन ने कुछ महीनों से बीच सड़क पर गाड़ियों के खड़े होने की व्यवस्था बनाई तो और भी दयनीय हो गई। बीच में पार्किंग व दोनों सिकुड़े हुए लेन में वाहनों की आवाजाही पैदल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई। यही नहीं यहां फुटपाथ पर अवैध कब्जा हो गया और छुट्टा पशुओं का भी जमावड़ा लगने लगा। इससे बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल होने लगा। इसे देखते हुए बीते 25 सितंबर को नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी व ट्रैफिक पुलिस की टीम ने गांधीनगर, टाउन क्लब व कचहरी स्थित शास़्त्री चौक पर नाले से सटे इंटरलॉकिंग पर पार्किंग स्थलों का सीमांकन किया। लेकिन इसका उपयोग अभी तक शुरू नहीं हो सका। लिहाजा चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहन अभी भी बीच सड़क में ही खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात उप निरीक्षक कामेश्वर सिंह ने बताया कि गांधीनगर के टाउन क्लब और जीआईसी के सामने फिलहाल पार्किंग स्थल शुरू कर दिया गया है। हालांकि इसका अभी उद्घाटन नहीं किया जा सका है। ऐसे में इसे अभी निशुल्क रखा गया है। फिलहाल गांधीनगर में वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से मना किया जा रहा है। शीघ्र ही इसका कड़ाई से अनुपालन भी कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि अनौपचारिक रूप से जीआईसी और टाउन क्लब पर पार्किंग शुरू हो गया है। जबकि शास्त्री चौक भी पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया जा चुका था। जिस पर करीब सभी काम पूरा हो चुका है। जल्दी यहां भी पार्किंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed