{"_id":"607dcbd28ebc3e8d320f54fe","slug":"many-nomination-forms-rejected-basti-news-gkp392499353","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन हुई नामांकन पत्रों की जांच, कई पर्चे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन हुई नामांकन पत्रों की जांच, कई पर्चे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन हुई नामांकन पत्रों की जांच, कई पर्चे निरस्त
- कप्तानगंज, परशुरामपुर, विक्रमजोत, रुधौली व बनकटी की जांच पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच सोमवार सुबह से शुरू कर दी गई जोकि देर शाम तक जांच चलती रही। देर शाम तक कप्तानगंज, परशुरामपुर, विक्रमजोत, रुधौली, व बनकटी की जांच पूरी हो गई थी। मंगलवार को भी जांच प्रक्रिया चलेगी।
जिला प्रशासन ने बताया है कि रुधौली में कोई भी नामांकन निरस्त नहीं किया गया है। यहां ग्राम प्रधान पद पर 496, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 576, जबकि बीडीसी पर 242 ने दावेदारी की थी। सभी के पर्चे वैध पाए गए हैं। वहीं, बनकटी ब्लॉक में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 11-11 जबकि बीडीसी के पांच नामांकन निरस्त हुए हैं। यहां कुल 448 प्रधान, 164 सदस्य व 217 बीडीसी के नामांकन पत्र वैध पाए गए। कप्तानगंज में प्रधान पद के 280, सदस्य पद के 63 तो बीडीसी के 155 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। इसी तरह परशुरामपुर में प्रधान के 631, सदस्य के 286 जबकि बीडीसी के 429 पर्चे, विक्रमजोत में प्रधान के 608, सदस्य पद के 478 तथा बीडीसी के 359 पर्चों को वैध घोषित किया गया है।