फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Manwar Sangam will remain canceled even today

Basti News: अंतिम दौर में लाइन बिछाने का काम, आज भी निरस्त रहेगी मनवर संगम

Wed, 26 Jun 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Manwar Sangam will remain canceled even today
- टिनिच के पास ट्रैक पर ट्रेनों को मैन्युअल तरीके से किया गया संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/टिनिच। रेलवे स्टेशन से एफसीआई गोदाम तक बिछाई जा रही नई लाइन का काम अंतिम दौर में चल रहा है। इस ट्रैक के माध्यम से मालगाड़ी का आवागमन गोदाम तक हो जाएगा। ट्रैक, सिंगल सहित अन्य कार्य तय समय में पूरा करने के लिए मंगलवार की सुबह से बुधवार की सुबह तक 24 घंटे के लिए सिग्नल डिसकनेक्शन किया गया है।
बुधवार को भी मनवर संगम का संचालन बंद रहेगा। रेलवे के जन संपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में मैन्युअल तरीके से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रक निर्माण कार्य के चलते मंगलवार और बुधवार को मनवर संगम, पैसेंजर सहित करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। पूर्व सूचना के कारण ट्रेन पर मनवर संगम व पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन नहीं पहुंचे। वह वैकल्पिक माध्यमों से गंतव्य की ओर रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार टिचिन के सुल्तानपुर में एफसीआई का साइलो बनाया गया है। यहां से देश के विभिन्न प्रांतों में खाद्यान्न निकासी व भंडारण के लिए मालगाड़ी का उपयोग किया जाना है। इसके लिए रेलवे की तरफ से नई लाइन बिछाने का काम तीव्र गति से चल रहा है।
विज्ञापन

..
इन ट्रेनों आज प्रभावित रहेगा संचालन
- रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 26 जून को नकहा जंगल गोमती नगर एक्सप्रेस व गोरखपुर-बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। 25 जून को मुजफ्फरपुर आनंद बिहार टर्मिनस विशेष और 26 जून को लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा 26 जून को बरौनी नई दिल्ली विशेष ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा के रास्ते न जाकर बढ़नी, गोंडा के रास्ते से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed