{"_id":"64ed90adc6ef571b13013466","slug":"man-commits-suicide-hanged-herself-at-night-in-basti-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिन में सुना सत्यनारायण भगवान की कथा, रात को लगा लिया फांसी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिन में सुना सत्यनारायण भगवान की कथा, रात को लगा लिया फांसी का फंदा
Tue, 29 Aug 2023 12:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:01 PM IST
सार
पति-पत्नी ने घर पर एक साथ सत्यनारायण व्रत कथा सुना। रात को एकाएक बैजनाथ के दिमाग में क्या आया कि वह साड़ी को कुंडी में फंसा कर फांसी लगाने लगा। मौजूद पत्नी बिंदू कुछ समझ पाती कि उसके पहले ही वह फंदे से झूल गया शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में सोमवार की रात लगभग नौ बजे एक 23 वर्षीय शादीशुदा युवक ने छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी जब तक कुछ समझती तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की उपस्थिति में उतार कर थाने पर ले आई और सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मंझरिया निवासी 23 वर्षीय बैजनाथ पुत्र रामकुमार प्रजापति राजगीर का काम करता था। अभी 2 साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कप्तानगंज ब्लाक में दुबलिया ब्लाक के मझौवा की रहने वाली बिंदुमती के साथ 2022 मे उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी ने घर पर एक साथ सत्यनारायण व्रत कथा सुना। रात को एकाएक बैजनाथ के दिमाग में क्या आया कि वह साड़ी को कुंडी में फंसा कर फांसी लगाने लगा। मौजूद पत्नी बिंदू कुछ समझ पाती कि उसके पहले ही वह फंदे से झूल गया शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन लोगों ने स्थानीय पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की उपस्थिति में शव को फंदे से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं घटना के संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
वहीं घटना के संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।