फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Makh Dham square will be built in the shape of Kodand

Basti News: कोदंड की आकृति में बनेगा मख धाम का चौक

Sun, 21 Jan 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Makh Dham square will be built in the shape of Kodand
मखौड़ा धाम
देश-विदेश के पर्यटकों को लुभाएगा मखौड़ा, तट का स्वरूप देख मनवर होगी निहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के घर से यज्ञ नगरी मखौड़ा तक श्रीराम लला अवतरण कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। बस्ती और अयोध्या जिला प्रशासन अपनी- अपनी सीमा में कार्ययोजना तैयार कर रहा है। 22 जनवरी के बाद इस कार्य में और तेजी आएगी। मखौड़ा चौराहे पर प्रभु श्री राम के धनुष (कोदंड) का निर्माण किया जाएगा। नव्य अयोध्या के साथ यज्ञ नगरी मखौड़ा भी फलक पर आएगी।
अयोध्या में नव्य एवं भव्य श्री रामलला मंदिर से यज्ञ स्थल सीधे जुड़ेगा। इसके लिए 17 किमी लंबा श्री रामलला अवतरण कारीडोर का निर्माण होना है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने कॉरिडोर के डिजाइनिंग का कार्य शुरू करा दिया है। एक्सपर्ट इंजीनियरों की मदद से कॉरिडोर का मैप तैयार किया जा रहा है। देश- विदेश से अयोध्या में आने वाले पर्यटक इस कॉरिडोर के जरिए प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान से लेकर यज्ञ स्थल तक का दर्शन करेंगे। इससे मखौड़ा में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ जाएगी। नए स्वरूप पाने के लिए आतुर मखौड़ा को देख पावन सलिला मनवर भी निहाल हो रही है। आने वाले दिनों में इस तट पर देश-विदेश के सैलानियों, श्रद्धालुओं का डेरा होगा।
विज्ञापन

...
चौराहे पर बनेगी कोदंड की आकृति
मखौड़ा चौराहे पर बड़े आकार में प्रभु श्रीराम का धनुष बनाया जाएगा। इस स्थल की पहचान कोदंड चौराहे के रूप में होगी। प्रभु श्री राम के उद्भव स्थली पर यह विशाल कोदंड अन्याय के समूल नाश का संदेश देगा। भव्य धनुष इतना आकर्षण बनाया जाएगा कि श्रद्धालु इसे देखते ही रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
यहीं से 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण
अयोध्या के चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के प्रथम फेज का निर्माण भी मखौड़ा से ही शुरू होगा। इसके लिए जमीनों का चिह्नांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया 22 जनवरी के बाद से तेज हो जाएगी। जिले में 34 किमी लंबाई में प्रथम फेज की यह सड़क तैयार की जानी है। इसके निर्माण से मखौड़ा अयोध्या, गोंडा, आंबेडकरनगर, सुलतानपुर जनपद से सीधे जुड़ जाएगा। देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां सीधे पहुंच सकते हैं।
----------------
अयोध्या विकास प्राधिकरण में भी मखौड़ा शामिल
मखौड़ा को जिले के 114 गांव के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण में शामिल कर लिया गया है। इससे यहां अब सुनयोजित विकास को गति मिलेगा। जनपद सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल की यह भूमि अब महानगरों की भांति विकास के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरेगी। यहां वैश्विक आध्यात्मिक नगरी अयोध्या की आभा विस्तार लेने वाली है। इसी वजह से कभी बीघे के हिसाब से बिकने वाली मखौड़ा एवं उसके आसपास की जमीनों की कीमत में भारी उछाल आ गया है। अब बिस्वे के हिसाब से जमीनों की कीमत लगाई जा रही है।

-----------------
रामायण सर्किट योजना के तहत मखौड़ा का विकास प्रथम फेज में होना प्रस्तावित है। श्री रामलला अवतरण कारीडोर, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग और कोदंड के निर्माण को लेकर 22 जनवरी के बाद और तेजी लाई जाएगी।
अंद्रा वामसी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed