{"_id":"60a949c28ebc3e139f53219a","slug":"make-powerful-to-beat-system-sp-basti-news-gkp395462129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में एसपी बोले, बीट सिस्टम को बनाएं सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में एसपी बोले, बीट सिस्टम को बनाएं सशक्त
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस लाइंस में मासिक अपराध की समीक्षा के लिए बैठक में शनिवार को एसपी ने पुलिस के बीट सिस्टम को सशक्त बनाने का निर्देश दिया। एसपी ने चिह्नित माफिया की संपत्ति का विवरण, गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध बदमाशों की जमानत निरस्त कराने, संपत्ति जप्त कराने और अन्य निरोधात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2021 में अब-तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए हत्या, लूट, नकबजनी, चोरी के पर्दाफाश, जनता की शिकायतों के निस्तारण, अपराधों की रोकथाम और शातिर बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष रूप से सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्रवाई की जाए। अपराधों का अतिशीघ्र पर्दाफाश किया जाए। उन्होंने इनाम घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी किए जाने और टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।