{"_id":"5e91d3ba8ebc3e77a45bb61f","slug":"mahila-ne-jaan-di-basti-news-gkp3476867166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने नदी में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने नदी में कूदकर जान दी
विज्ञापन
महिला ने नदी में कूदकर दी जान
विक्रमजोत(बस्ती)। परशरामपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित मांचा गांव की तीन बच्चों की मां ने गृह कलह से तंग आकर सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव निवासी 35 वर्षीय किस्मता के गहने चोरी होने की बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया। शनिवार को चोरी के आरोप से नाराज घर वालों ने उसकी पिटाई कर दी। पड़ोस के लोगों ने मामला शांत कराया। घर में हुए विवाद से आहत महिला दोपहर घर से निकली और सरयू में कूद गई। उसे देख नदी के किनारे चरवाहे नदी की ओर दौड़े और डूब उतरा रही महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना जब मृतका के मायके पहुंची तो भाई पप्पू व बहन सुशीला उसके ससुराल पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस के सामने ससुरालियों पर हत्या का आरोप मढ़ा। घघौवा पुलिस चौकी प्रभारी विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई पप्पू निवासी सोहागिया थाना छावनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बहनोई किशनलाल ने पहले पत्नी का गहना चुरा लिया, जब पत्नी को जानकारी हुई तो नदी के किनारे गेहूं काटने के बहाने ले जाकर नदी में धक्का देकर हत्या कर दी।