फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Magistrate investigation of grain black marketing

खाद्यान्न कालाबाजारी के खेल की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Magistrate investigation of grain black marketing
पैकोलिया क्षेत्र के एफसीआई गोदाम का निरीक्षण करते एडीएम रमेश चंद। - फोटो : BASTI
खाद्यान्न कालाबाजारी के खेल की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
विज्ञापन

एडीएम, डीएसओ, डीआरएमओ कमेटी में शामिल
डीएम ने दो दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया
पल्लेदारों की मौत के बाद सामने आया कालाबाजारी का प्रकरण
बस्ती। पल्लेदार प्रकरण में खाद्यान्न के हेरफेर मामले में बृहस्पतिवार को डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दे दिया है। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र की अध्यक्षता में कमेटी पैकोलिया थाने के हसीनाबाद में आढ़ती के यहां उतरवाए गए चावल के बारे में जांच करेगी।
बृहस्पतिवार को डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि प्रेम कुमार निवासी हसीनाबाद के गोदाम में सील किए गए खाद्यान्न कहां से लाया गया इसकी जांच की जाएगी। साथ ही प्रकरण में सहायक विपणन अधिकारी बभनान की सरकारी राशन के अवैध व्यापार में भूमिका के संबंध में जांच करेगी। इस कमेटी के अध्यक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं सदस्य जिला खाद्यान्न विपणन अधिकारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी नामित है। कमेटी को दो दिन के भीतर आख्या प्रेषित करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले बुधवार को तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप ने गौर ब्लॉक का सरकारी अनाज रखने का गोदाम सील कर दिया था। जबकि हर्रैया पुलिस ने हसीनाबाद के आढ़ती का गोदाम चार दिन पहले सील किया था।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
तीन सितंबर को हर्रैया थाने के बिहरा गेट पर तीन पल्लेदारों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य पल्लेदार घायल हो गए थे। पुलिस ने तफ़्तीश के दौरान पाया कि जिस चावल को उतारने के लिए पल्लेदारों को बुलाया गया था, वह चावल सरकारी आपूर्ति का था। उसे कोटेदारों से अवैध रूप से वसूलकर इकट्ठा किया गया था। हर्रैया पुलिस का कहना है कि पैकोलिया थाने के हसीनाबाद स्थित उक्त गोदाम पर ही तीन सितंबर की रात पल्लेदारों ने चावल उतरा था। बताया जा रहा है कि उक्त चावल कोटेदारों के माध्यम से गरीबों को बांटने के लिए निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरा एफसीआई गोदाम की एडीएम ने की जांच
पैकोलिया (बस्ती)। तीन पल्लेदारों की मौत के बाद डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर घटना के हर पहलु की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को एडीएम रमेश चंद्र एफसीआई गौर के सेमरा स्थित गोदाम के स्टॉक की जांच की। मौके पर गोदाम में 5337 बोरी गेहूं, 6444 चावल व 1607 बोरी चना मिला। एडीएम ने बताया कि गोदाम में मौके पर सब कुछ सही मिला। इसके बाद वे हसीनाबाद स्थित एफसीआई गोदाम पहुंचे और स्टॉक का सत्यापन व जांच की

यहां से वे अढ़ाती प्रेम कुमार के गोदाम पर पहुंचकर जांच की। एडीएम ने बताया कि जांच की रिपोर्ट डीएम आशुतोष निरंजन को भेजी जाएगी। बताया कि तीन पल्लेदारों की मौत के बाद एसएमआई रामसूरत वर्मा को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी जगह धीरेंद्र कुमार को कार्यभार सौंप गया है। यदि कोई जांच में स्वैच्छिक रूप से सहयोग करना चाहता है तो कर सकता है उसका नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच टीम में डीएसओ रमन मिश्रा, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप एसएमआई गौर धीरेंद्र कुमार व हर्रैया बाल्मीकि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed