फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Long distance buses on election duty, passengers worried

Basti News: लंबी दूरी की बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्री परेशान

Sat, 20 Apr 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Long distance buses on election duty, passengers worried
- निगम की 82 में 38 बसें भेजी गईं चुनाव में
विज्ञापन


- लंबी दूरी वाले यात्रियों को हो रही है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो में यात्रियों को परिवहन सुविधा मिलने में परेशानी हो रही है। डिपो के बेड़े में शामिल अधिकतर बसें चुनाव ड्यूटी में लगा दी गई हैं। इसके चलते कई रूटों पर सेवा प्रभावित है। जो बसें शेष हैं, उन्हीं के जरिए सेवाएं बहाल हैं। रोडवेज प्रशासन ने व्यवस्था के तहत आसपास के रूटों पर जाने वाली बसों को भी लखनऊ गोरखपुर के लिए लगा दिया है।
चुनाव ड्यूटी में लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होने लगी है। चूंकि बीएस-सिक्स की नई बसें बसें चुनाव में चली गई हैं। ऐसे में दिल्ली तक यात्रा करने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। , चूंकि यातायात नियमों के चलते पुरानी बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रोडवेज डिपो के बेड़े में शामिल 82 निगम की बसों में 38 बसों को चुनाव में भेज दिए हैं। इससे व्यवस्था बिगड़ गई है। यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ रहा है। बसें कम होने के कारण यात्री परेशान हैं। लोकल यात्रियों को भी समय से बसें नहीं मिल पा रही हैं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिमांड के अनुसार बसों को चुनाव में भेजे हैं। जो बसें हैं उन्हीं से काम चलाया जा रहा है, अनुबंधित की सेवा बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अनुबंधित बसों का बढ़ाया गया फेरा

डिपो के बेड़े में निगम के अलावा 34 अनुबंधित बसें सेवा दे रही हैं। निगम की ज्यादातर बसें चुनाव में गई हैं, ऐसे में अनुबंधित बसों पर भार बढ़ गया है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए डिपो प्रशासन ने सभी अनुबंधित बसों का एक-एक फेरा बढ़ा दिया है। यह बसें अपनी रूट पर दौड़ रही हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी यात्रियों की सहूलियत के लिए भेज रहे हैं।
आयुष भटनागर एआरएम बस्ती।
-------
बोले यात्री
रोडवेज पर लखनऊ जाने के लिए बस की प्रतिक्षा कर रहे जिगिना निवासी बाबू लाल ने कहा कि लगता है कि बस कम हो गई है। यहां तत्काल लखनऊ के लिए बस मिलती थी, मगर करीब घंटे भर से कोई बस डिपो से नहीं निकली। व्यवसायिक कार्य से लखनऊ जाना है।

---------
पुरानी बस्ती निवासी राधेश्याम प्रजापति बोले कि उनके रिश्तेदार को दिल्ली जाना है। सुबह बस निकलती है, मगर उसके चले जाने के बाद घंटे भर से बस का इंतजार कर रहे हैं। पता भी किया तो बताया गया कि अभी थोड़ी देर में बस निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed