फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lineman's cause of death not clear, viscera safe

Basti News: लाइनमैन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Mon, 12 Aug 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 12 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Lineman's cause of death not clear, viscera safe
- बभनान के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में 7 को संदिग्ध हालात में मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। पैकोलिया क्षेत्र के लक्ष्मीबाई वार्ड में 7 अगस्त को संदिग्ध हालात में बिजली विभाग का संविदा कर्मी लाइनमैन के शव मिला था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, गोंडा के छपिया क्षेत्र के मक्कलपुर गांव निवासी अजय कुमार मौर्य विद्युत उपकेंद्र बभनान में संविदा पर लाइनमैन थे। 7 अगस्त की शाम को उनका शव नगर पंचायत के लक्ष्मीबाईनगर वार्ड में जूनियर हाई स्कूल के पास सड़क पर मिला था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र व पुलिस को दी थी। बिजलीकर्मियों ने शव की पहचान की थी। चर्चा थी कि अजय उस दिन किसी उपभोक्ता का फाल्ट दुरुस्त करने गया था और केबिल सही करते समय करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैकोलिया रामफल चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिसके चलते विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed