{"_id":"5dc45b0a8ebc3e5b330af31d","slug":"lineman-caught-in-the-grip-of-current-basti-news-gkp328415148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर बनाते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर बनाते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन
विज्ञापन
विद्युत लाइनमैन आजिम।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीडर बनाते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन
गोटवा बाजार (बस्ती)। नगर थानाक्षेत्र के चौबाह गांव में पावर हाउस पर कार्य करने के दौरान संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। उसका एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। कर्मचारियों के सहयोग से लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बक्सर गांव के आजिम संविदा पर लाइनमैन हैं। बृहस्पतिवार को आजिम उस समय करंट की चपेट में आ गए जब पावर हाउस के अंदर लगे फीडरों में से ट्रिप हुए एक फीडर को सही कर रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आने से उनका एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। आननफानन में घटना की सूचना अधिकारियों को फोन पर दी गई। काफी समय बाद भी जब अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो गांववालों तथा सहयोगी कर्मचारियों की मदद से लाइनमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के संबंध में जब पावर हाउस के अवर अभियंता अशोक चंद्रपाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।