फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Leopard attacked the monk who went to the hut, panic

Basti News: कुटी में गए साधू पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत

Fri, 19 Apr 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked the monk who went to the hut, panic
तेंदुए के हमले के बाद गांव में चर्चा करते ग्रामीण।संवाद

विज्ञापन
-सीएचसी लक्ष्मीपुर में चल रहा उपचार, कुछ दिन पहले उनके भाई पर भी किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। चकदह गांव में तेंदुए का आतंक है। तेंदुए ने एक और साधू पर हमलाकर घायल कर दिया। मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो डायल 112 पुलिस घायल को सामुदायिक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार ले गई, चिकित्सक न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे साधू शिवदास यादव कुटी में गए थे। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला कुटी के अंदर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे साधू लहूलुहान हो गए। शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ी में चला गया। साधू किसी तरह से करीब 500 मीटर दूर स्थिति गोशाला पहुंचे। साधू को लहूलुहान देखकर लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस तत्काल इलाज के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार ले गए। साधू पर हमला करने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत है। घटना के दो घंटे बाद तक वन कर्मी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। लोगों से अपील है कि अकेले वन क्षेत्र के आसपास न जाएं।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अप्रैल को भी किया था एक साधू पर हमला नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर उर्फ बनगाईं निवासी शिवदास यादव साधू हैं। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल से सटे गांव चकदह टोला के किनारे स्थित कुटी में रहकर पूजा-पाठ करते हैं। कुटी में तीन साधू शिवपूजन यादव, शिवदास यादव व श्यामराज रहते थे। सात अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे कुटी के अंदर सब्जी काट रहे शिवपूजन यादव को तेंदुए ने घायल कर दिया था। उसके बाद से सभी साधू वहां से चले गए थे।
--------------------

12 दिन में तीन लोगों को कर चुका है घायल

चकदह गांव के शाहपुर टोले के पूरब जंगल के किनारे कुटी में रह रहा तेंदुआ सात अप्रैल को सुबह करीब शिवदास यादव को घायल कर दिया था। उसके बाद नौ अप्रैल को तेंदुआ का पता लगाने गए वनकर्मी वाचर मनोज कुमार यादव को घायल कर दिया। 18 अप्रैल को दोपहर बाद लगभग दो बजे कुटी के अंदर गए साधू शिव दास यादव पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मार्च माह में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव दशरथपुर टोला पड़रहवा तीन मार्च को खेत में काम करने गए बुद्धिराम यादव 35 वर्ष को हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद 15 मार्च को नौतनवा थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव के बरतानी टोले से पूरब जंगल के किनारे भैंस चराने गए राम सकल यादव 40 वर्ष को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed