{"_id":"6526f42d7f5199e5de034f54","slug":"laborers-body-found-hanging-from-a-tree-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5602-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिल्ली से आए मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिल्ली से आए मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला
Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी 52 वर्षीय मजदूर का नयगड़वा ताल के पास पेड़ से लटका शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार दिन पहले वह दिल्ली से घर आया था। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे वह शौच के लिए घर से निकला था।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी पुसई की माली हालत खराब थी। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। पांच दिन पहले वह दिल्ली से घर आया था। परिवार के लोग बताते हैं कि सुबह करीब चार बजे वह शौच के लिए निकला था।
करीब सात बजे राहगीरों की नजर बसंतपुर गांव से पश्चिम मनोरमा नदी के तटबंध व नयगड़वा ताल के पास एक जंगली पेड़ पर लुंगी व गमछे के सहारे लटका शव पर पड़ी। पास पहुंचे लोगों ने शव की शिनाख्त बसंतपुर के ही 52 वर्षीय पुसई के रूप में की। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंद्र भूषण सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
...
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चार दिन पहले दिल्ली से कमाकर घर लौटे पुसई की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुसई के तीन बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे की शादी हो गई है। दो बेटे व एक बेटी की शादी नहीं हुई है। बड़ा बेटा शिवमंगल व दूसरे नंबर का बेटा शिवचरन पूना में है। घर पर सिर्फ छोटा बेटा दीपक, बेटी निशा, पत्नी कविता व बहू मौजूद हैं।