{"_id":"61719ca51e67b170ec298437","slug":"kurki-will-go-away-criminal-basti-news-gkp4137129113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फरार अपराधियों के घर की होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में फरार अपराधियों के घर की होगी कुर्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में फरार अपराधियों के घर की होगी कुर्की
- सभी थानों से मांगी गई फरार अपराधियों की सूची
- न्यायालय से अनुमति लेकर कराई जाएगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पिछले दिनों हुई कई मुठभेड़ के दौरान एक दो अपराधी तो पकड़े गए, लेकिन उनके कई साथी फरार होने में कामयाब रहे। अब उनका नाम-पता तस्दीक करने के बाद पुलिस उनके घरों को कुर्क करने की तैयारी में है। ऐसे फरार अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। एसपी का कहना है कि पहले यह जानकारी मांगी गई है कि किस थाने से कब कितने अपराधी इस तरह से फरार हैं।
कप्तानगंज, हर्रैया, छावनी, परशुरामपुर, गौर, लालगंज, कलवारी, कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज और पैकोलिया समेत अन्य कई थाने की पुलिस के साथ पिछले कुछ महीने में दो दर्जन से ज्यादा मुठभेड़ हुई। जिसमें लूट, छिनैती, टप्पेबाजी, सामूहिक दुष्कर्म, नकबजनी, नशीले पदार्थ व पशुओं की तस्करी आदि अपराधों में लिप्त 37 अपराधी अपराधी पकड़े गए। जिन्हें न्यायालय के अभिरक्षा में जेल भेजा गेया। इनमें कई ऐसे हैं, जो बाकायदा आर्थिक लाभ के लिए गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे। इस कार्रवाइयों से पुलिस ने काफी हद तक अपराध पर काबू किया। यह बात अलग है कि कमजोर पैरवी के चलते इनमें से कइयों को जमानत मिल गई और वे जेल से छूट गए।
गौर करने वाली बात यह है कि इन कार्रवाइयों में कई अपराधियों के साथी किसी न किसी तरह फरार हो गए। इनमें कुछ को तो पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। मगर तमाम ऐसे हैं जिनका पुलिस के रिकॉर्ड में नाम तो आ गया है, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। दुर्गापूजा, दशहरा में व्यस्त पुलिस टीमों की तरफ से खास कोशिश भी नहीं की जा सकी। ऐसे में खतरा बना हुआ है कि वे फिर से किसी बड़ी घटना को अंजाम न दें।
विज्ञापन
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थानों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सबसे पहले ऐसे फरार अपराधियों की सूची मांगी गई है। जिसके बाद न्यायालय की प्रक्रिया पूरी कर उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।