फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kuda burn

चेतावनी बेअसर, बेधड़क जलाया जा रहा कूड़ा

Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kuda burn
चेतावनी बेअसर, बेधड़क जलाया जा रहा कूड़ा
विज्ञापन

बनकटी/सोनहा। पराली, कूड़ा आदि जलाने पर हो रही पर्यावरण क्षति को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार और प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आयी। लेकिन देहात क्षेत्र में इसका असर नहीं हो रहा है। दुकानदार कूड़ा को इकट्ठा कर सरेआम जला रहे हैं।

बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत बनकटी के अब्दुल कलाम नगर वार्ड में लगे कूड़ा ढेर को जलाया जा रहा है। स्थानीय अभिषेक पाल ने बताया कि महादेवा जाते समय धुएं के लगने से आंखों में पानी आ जाता और जलन होती है जिससे बाइक चलाने में दिक्कत होती है। आजाद नगर वार्ड के अंकित पांडेय ने बताया कि मेरे वार्ड में कूड़ा एकत्र करने की कोई व्यवस्था ही नगर पंचायत की ओर से नहीं की गई है। सड़क या गांव में ही कूड़ा रखा जा रहा है। इस बाबत अधिशाषी अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी पुआल, कूड़ा नहीं जलाने पाए। सभी को जागरूक भी करें। यदि कोई भी ऐसा करेगा तो कार्रवाई होगी। यदि कहीं कूड़ा जलाया जा रहा है तो कर्मचारियों को भेजूंगा। निश्चित ही कार्रवाई होगी। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सल्टौआ गोपालपुर के देईपार चौराहे के पास दो दुकानों का कूड़ा जलाया जाता है। सोमवार को भी जलाया गया। जिससे इस मार्ग से गुजरने वालों को भी दिक्कतें है। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर ही जल रहा है। इस मार्ग से कई विभाग के अधिकारी गुजर रहे हैै लेकिन किसी कर नजर नहीं पड़ रहा है। इस संबंध में जब पीडी/बीडीओ आरपी सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराएंगे। कूडा़ फेंकने और जलाने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed