{"_id":"5ed278838ebc3e905018355d","slug":"korona-8-positive-one-death-basti-news-gkp353015615","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : आठ और पॉजिटिव, एक की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : आठ और पॉजिटिव, एक की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना : आठ और पॉजिटिव, एक की हो चुकी है मौत
बस्ती। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार को आठ की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक शख्स की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 164 हो गई है, जबकि 43 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 116 है।
एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने बताया कि शनिवार को जिस मृत शख्स की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, उसको 22 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 मई को सर्जिकल वार्ड में उसकी मौत हो गई थी। वह 16 मई को दिल्ली से घर लौटा था। देर शाम आई दूसरी रिपोर्ट में बाहर से आए सात मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी ओपेक चिकित्सालय कैली में क्वारंटीन थे। सभी मुंबई से 23 से लेकर 28 मई के बीच जिले में आए हैं।
रुधौली क्षेत्र के एक गांव को कंटेनमेंट घोषित किया जा चुका है। जिले में एक मई से दूसरे शहरों व प्रदेशों से मजदूरों का आगमन शुरू हुआ। यहां तमाम स्थलों पर प्रशासन ने इनकी स्क्रीनिंग व सूचीबद्ध किए जाने की व्यवस्था बनाई। आंकड़ों के मुताबिक अब तक तकरीबन 45 हजार लोग अपने जिले में आ चुके हैं। हालांकि जिले में 31 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसकी 30 मार्च को मौत हो गई थी। जांच के बाद शहर तथा आसपास के इलाकों से कुल 23 पॉजिटिव केस पाए गए, जिन्हें मुंडेरवा में भर्ती कराया गया। सभी ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस बीच पॉजिटिव पाए गए लोगों में से भी बीस की रिपोर्ट निगेेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा जा चुका है। इसके बाद भी बाहर से लौटे लोग लगातार पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। एक के बाद एक अब तक चार ऐसे लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। अब तक जिले तकरीबन पांच हजार से अधिक जांच स्वास्थ्य प्रशासन ने करा दी है। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद मृत शख्स के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करा दिया गया है।
एसीएमओ ने बताया कि वह व्यक्ति जिले के एक कस्बे के सरकारी अस्पताल से रेफर होकर यहां आया था। इमरजेंसी में भर्ती कराने के बाद दूसरे दिन उसे सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।