{"_id":"678562282c6f43dc1c03c715","slug":"kharmas-is-over-now-shehnai-will-resound-65-auspicious-times-in-a-year-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130379-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खत्म हुआ खरमास, अब गूंजेगी शहनाई, सालभर में 65 शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खत्म हुआ खरमास, अब गूंजेगी शहनाई, सालभर में 65 शुभ मुहूर्त
Tue, 14 Jan 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर में खरीदारी करतीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक माह तक खरमास में शांत पड़ी शहनाई बजने के दिन आ गए। 16 जनवरी को वैवाहिक लगन का पहला दिन है। लगन के दिनों में ऐसा दिन नहीं जिस दिन दो-तीन सौ से कम शादियां हों।
होटल, टेंट, बैंड बाजा और घोड़ा बग्गी, आतिशबाजी के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। लग्जरी कार, बस भी खूब बुक किए गए हैं।
कुछ बरात पार्टी में इस बार दूल्हे राजा विक्टोरिया और बाहुबली बग्घी पर सवार होकर निकलेंगे। बड़े-बड़े प्रतिष्ठान और छोटे व्यापारी लगन में अधिक मुनाफा कमाने के लिए हर जतन किए हुए हैं। कपड़ा, आभूषण और ऑटोमोबाइल कारोबार में जहां तेजी आई है।
वहीं शादी-ब्याह के चलते बुटीक, शृंगार, कुम्हार, धरिकार, हलवाई और बावर्ची से जुड़े कारोबार भी उछाल मार रहे हैं।
गांधीनगर क्षेत्र की बाटा गली और मंगल बाजार की धरिकार गली में आकर्षक सिंदूर दान, कच्चा धागा, सिंदुर, मऊर और सेहरा आदि की दुकानें सज गईं हैं।
व्यापारी राम उजागिर बताते हैं कि लगन में ही उनका व्यापार चमकता है। ब्याह की वेदी पर प्रयुक्त होने वाले सामग्री की बिक्री कल से बढ़ेगी। वहीं त्रिपाठी गली और शालीमार गली में लेडीज शृंगार की दुकानों पर भी अब तक कम भीड़ थी। मगर, कल से इसमें तेजी आने का अनुमान है।
विज्ञापन
सहालग में कपड़े, बर्तन, गिफ्ट, इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने को है। अभी खरमास के कारण लोग खरीदारी कम कर रहे थे।
मंगलवार से इसमें तेजी आने की उम्मीद है। इलेक्ट्राॅनिक सामग्रियों के विक्रेता अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शादी के मद्देनजर लोग एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, टीवी आदि की बुकिंग कर रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन को सजाने के लिए विशेष पैकेज ः वर-वधू को सजाने के लिए ब्यूटी पार्लर और सैलून संचालकों ने पैकेज तैयार कर लिए हैं। ज्यादातर में एडवांस बुकिंग है। कॉस्मेटिक के थोक कारोबारी जीशान के मुताबिक ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधन की मांग ज्यादा है। ब्यूटी पार्लरों में भी आठ से 20 हजार रुपये तक के पैकेज रखे गए हैं।
ब