फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Champions defeated Basti Eleven by four wickets

Basti News: खैर चैंपियंस को बस्ती इलेवन ने चार विकेट से हराया

Sat, 05 Sep 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Khair Champions defeated Basti Eleven by four wickets
खैर इंटर कॉलेज में हुए मैच में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि स्रोत आयोजक - फोटो : सांकेतिक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को अंडर-12 आयु वर्ग के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। मैच में खैर चैंपियंस को बस्ती इलेवन की टीम ने चार विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में खैर चैंपियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर चैंपियंस की टीम महज 24.2 ओवर में 70 बनाकर ऑल आउट हो गई। खैर चैंपियंस की तरफ से रूद्र पाल ने 16, अव्यकवीर ने सात और ऐश्वर्या ने तीन रन बनाए। बस्ती इलेवन की तरफ से बृजेश कुमार ने चार विकेट झटके। अंकित ने एक और अभिज्ञ ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करने उतरी बस्ती इलेवन की टीम ने 17.4 ओवर में ही मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया। बस्ती-11 की तरफ से अनुराग ने 24, स्वास्तिक ने 10 और राघव ने 6 रन बनाए। बस्ती चैंपियंस की तरफ से रितिक ने तीन, संस्कार और रुद्रपाल ने एक-एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने वाले बृजेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed