फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The water level of Saryu is rising rapidly, 20 villages are in danger.

Basti News: तेजी से बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, 20 गांव खतरे में

Mon, 07 Sep 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The water level of Saryu is rising rapidly, 20 villages are in danger.
बस्ती। नेपाल के बैराजों से छोड़े जा रहे पानी और लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार शाम पांच बजे अयोध्या स्थित केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय के अनुसार नदी का जलस्तर 92.99 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के लाल निशान 92.73 मीटर से 26 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने से माझा क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में बाढ़ का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

नदी का पानी गांवों तक पहुंचने के साथ संपर्क मार्ग और खेत जलमग्न हो गए हैं। कई स्थानों पर नदी की धारा आबादी के बेहद करीब पहुंच गई है। खड़ी धान और गन्ने की फसलें डूबने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। घरों के आसपास पानी भरने से ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है। कई परिवार चारपाइयों पर बैठकर दिन गुजार रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में आवागमन के लिए नाव और मोटर बोट का सहारा लिया जा रहा है। ग्रामीण घर से बाहर निकलने और तटबंध तक पहुंचने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। नदी के कटान से खेतिहर जमीन भी प्रभावित हो रही है। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार सरयू का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न गांव सुविका बाबू के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले चार दिनों से जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को भी नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंशिक रूप से प्रभावित टेढ़वा, सतहा, बलुईया, विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, श्रीराम पुरवा, भुवरिया बरदिया और लोहार समेत अन्य गांवों की ओर बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। माझा क्षेत्र में फसलें डूबने से खराब हो रही हैं। पशुओं के लिए चारे की समस्या भी गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed