फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   It will be cloudy in some places for two days, then the temperature will rise.

Basti News: दो दिन कुछ जगह छाएगी बदली, फिर चढ़ेगा पारा

Sun, 04 Aug 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
It will be cloudy in some places for two days, then the temperature will rise.
- मौसम विभाग ने जताया अनुमान, 10 अप्रैल तक 40 डिग्री पहुंच सकता है अधिकतम तापमानअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर । मार्च तक लोगों को राहत देने के बाद अब मौसम का मिजाज सख्त होने लगा है। अधिकतम तापमान जहां बढ़ने लग गया है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम से कुछ खास राहत मिलने आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों तक कुछ स्थानों पर बदली की संभावना जताई है, वहीं इसके बाद मौसम साफ रहेगा, जिसकी वजह से धूप की तपिश लोगों को परेशान करेगी। मौसम के इस मिजाज से 10 अप्रैल के तक मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

मौसम की उठा-पटक के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक मापा गया। इस बीच चल रही हवाओं और बदली की वजह से थोड़ा राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन तापमान में बढ़त के कारण लोगों को गर्मी अहसास भी हुआ। मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed