{"_id":"672bc1e56fe6759de903c316","slug":"irregular-expenditure-will-be-investigated-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126820-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियमित तरीके से किए गए खर्च की कराई जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियमित तरीके से किए गए खर्च की कराई जाएगी जांच
Thu, 07 Nov 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा गन्ना समिति की बैठक में नौ बिंदुओं पर विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। सहकारी गन्ना विकास समिति मुंडेरवा की बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को समिति पर हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र पाठक की अध्यक्षता में नौ बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गत वर्ष में चीनी मिल मुंडेरवा को गन्ना विकास के नाम पर अनियमित तरीके से किए गए खर्च की जांच कराई जाएगी।
सत्र 2024-25 के लिए चीनी मिल मुंडेरवा को निर्धारित समय 25 नवंबर से चलाए जाने, 2024-25 के बजट के सापेक्ष खर्च पर विचार, गन्ना समिति के गोदाम परिसर में निर्मित भवन को गन्ना विकास परिषद को किराये पर देने, आपूर्ति गन्ने के सापेक्ष अवशेष अंशदान प्राप्त किए जाने पर विचार किया गया। डायरेक्टर हरिशंकर पांडेय ने बैठक में उपस्थित चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव से चीनी मिल गेट के सामने सड़क को ठीक करवाने के लिए कहा।
इस दौरान योगेंद्र सिंह, फूलचंद पटेल, रामवृक्ष, सर्वजीत भारतीय, मुख्य गन्ना प्रबंधक रविंद्र धर द्विवेदी, अशोक पाल, बेचूलाल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।