फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation team formed in case of negligence in operation

Basti News: ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के मामले में जांच टीम गठित

Wed, 11 Jun 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Investigation team formed in case of negligence in operation
बस्ती। हाथ के ऑपरेशन में लापरवाही की शिकायत के मामले में सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने दो सदस्यीय टीम गठित की है। एक सप्ताह के भीतर टीम को जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट देनी होगी। इस टीम में डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसबी सिंह व डाॅ. आलोक पांडेय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी के रहने वाले राजदीप ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि दुर्घटना में उसका बाया हाथ फ्रैक्चर हो गया था। वह इलाज कराने के लिए बस्ती के बड़ेवन स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचा। आरोप लगाया कि आर्थो सर्जन ने लापरवाही पूर्वक उनके हाथ का ऑपरेशन किय। जिससे उसके हाथ में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा है। हाथ भी तिरछा हो गया है। कहा कि वह आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर है। उनकी मां भी हृदय रोगी हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से उनकी मां का इलाज हुआ है। वह अपने मां बाप के इकलौते संतान हैं। उनके बाय हाथ में मूवमेंट न होने से काफी दिक्कत हो रही है। मामले की जांच कराने की मांग की है। सीएमओ ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर दी है। सीएमओ ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed