फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   investigation of thana

थाने आने वाले आगंतुकों से शालीन व्यवहार करें : आईजी

Wed, 15 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
investigation of thana
- वादी संवाद दिवस: वाल्टरगंज थाने में आईजी तो सोनहा थाने पहुंचे एसपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुकदमों की प्रगति जानने और वादी की समस्याओं से रूबरू होने के लिए जिले के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोडक ने वाल्टरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने आने वाले आगंतुकों से शालीन व्यवहार किया जाए। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सोनहा थाना में वादियों से संवाद स्थापित किया।

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाने का निरीक्षण करते हुए परिसर व कार्यालय की साफ सफाई का जायजा लिया। आईजी ने सख्ती के साथ चेताया कि हर हाल में जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने में आने वालों की समस्याओं को सुनकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उधर, नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी कलवारी आलोक प्रसाद की देखरेख में संवाद दिवस का आयोजन हुआ। जिसमे थाने में लंबित विवेचनाओं के वादी ,लंबित शिकायती प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्र व अन्य शिकायतों से संबंधित वादीगणों को थाना पर बुलाया गया था। क्षेत्राधिकारी ने वादीगणों को विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए मुकदमो को शीघ्र निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक लालगंज थाने पर थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में वादी संवाद दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान छह वादियों ने अपने मुकदमे की प्रगति जानी। जिसमें पाकरडाड़ के विजय कुमार के खिलाफ दर्ज चोरी के मुकदमे में विवेचक विजय गौतम ने चार्ज शीट लगाने की बात कही। विरतिया के इंद्रमणि चौधरी सहित शेष पांच वादियों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की प्रगति भी जानी गई। कलवारी प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर कलवारी में बुधवार को सीओ कलवारी आलोक प्रसाद ने संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराने वाले 18 लोगों से संवाद किया। उन लोगों को उनके मुकदमे की विवेचना की वर्तमान स्थिति के बारे में बताया गया। सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक सोनहा थाने पर आयोजित वादी सवांद दिवस का पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। विभिन्न मुकदमों से सबंधित कुल छह वादी उपस्थित हुए थे। अन्य मुकदमों के वादी न आने से एसपी नाराज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed