फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions to provide medicines to 705 Sam children

Basti News: 705 सैम बच्चों को दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

Tue, 21 Jan 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Instructions to provide medicines to 705 Sam children
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पोषण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। पाया गया कि जनपद में चिह्नित 2047 सैम बच्चों में से अब तक 1342 बच्चों को दवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। शेष बच्चों को डीएम ने शीघ्र दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को संयुक्त रूप से साप्ताहिक समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया।
एनआरसी में बच्चों की भर्ती की कम संख्या को देखते हुए आरबीएस के टीम को सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने पोषण ट्रैकर एप पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की जानकारी और उनकी पोषण स्थिति की फीडिंग शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में शौचालय, पेयजल और लर्निंग लैब से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि शौचालय निर्माण कार्य के अंतर्गत 12 परियोजनाएं और पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत 10 परियोजनाएं अब तक आरंभ नहीं हुई हैं। इन सभी अनारंभ कार्यों को शीघ्र आरंभ करने के लिए खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शौचालय और पेयजल की उपलब्धता से बच्चों की सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ आरएस दूबे, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजय सिंह, उपजिलाधिकारी शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed