फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions given for policing that break the morale of criminals

Basti News: अपराधियों का मनोबल तोड़ने वाली पुलिसिंग के दिए निर्देश

Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for policing that break the morale of criminals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बुधवार को तीनों जिले के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान अपराध की समीक्षा की और ठंड के दौरान होने वाली घटनाओं के प्रति अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान हत्या, दहेज हत्या, फिरौती के लिए अपहरण और गंभीर चोट के अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए सजा कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी के प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की जाए। महिला संबंधी अपराध दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों पर तत्काल अभियोग पंजीकरण करते हुए उनसे जुड़े आरोपियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं /वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। जनपद स्तर पर टीम गठित कर इनाम घोषित करने, अपराधियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गिरोहबंद अधिनियम के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध से संबंधित अर्जित संपत्ति नियमानुसार जब्त करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नशीले पदार्थ से संबंधित कार्रवाई, ऍपरेशन त्रिनेत्र पर ध्यान देने को कहा। साथ ही, सभी मुकदमों में विवेचक से ई साक्ष्य एप पर साक्ष्य (फोटो/वीडियो आदि) अपलोड कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन, प्रभारी एसपी ओम प्रकाश सिंह व परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed