{"_id":"6ae64ca06edc45383b00d3b3","slug":"installments-of-the-disability-pension-will-now-be-provided-at-different-times-basti-news-c-207-1-bst1005-170800-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिव्यांग पेंशन की किस्त अब अलग-अलग समय पर मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिव्यांग पेंशन की किस्त अब अलग-अलग समय पर मिलेगी
विज्ञापन
बस्ती। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों को अब त्रैमासिक किस्त की धनराशि दो अलग-अलग समय पर मिल सकती है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन का भुगतान अलग-अलग प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने इस संबंध में लाभार्थियों को जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत संचालित इस योजना को एसएनए स्पर्श पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इसके माध्यम से पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 300 रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 700 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
दोनों सरकारों की धनराशि के भुगतान के लिए अलग-अलग पेमेंट फाइल तैयार कर साइबर ट्रेजरी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके चलते लाभार्थियों को तीन महीने की किस्त के रूप में मिलने वाली 2100 रुपये की केंद्रीय सहायता और 900 रुपये की प्रदेश सरकार की सहायता अलग-अलग समय पर मिल सकती है।