{"_id":"65809ac5108ef28f980fc704","slug":"inspector-injured-after-being-hit-by-a-truck-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8637-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की चपेट में आकर दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की चपेट में आकर दरोगा घायल
Tue, 19 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया (बस्ती)। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर जिवधरपुर गांव के पास बाइक से सड़क पार कर रहे थाने के दरोगा मनोज कुमार दूबे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा के घायल होने की सूचना पर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सायं करीब पांच बजे थाने से 300 मीटर पूरब एसआई किसी कार्य से बाइक से गए थे। जिवधरपुर के पास हाईवे पार करते समय ट्रक ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। एसआई मनोज कुमार दुबे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। मगर, गोरखपुर में मकान बनवाकर रहते हैं। करीब 11 महीने पहले हर्रैया थाने पर तैनाती हुई थी। संवाद