फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   inspection in zila hospital news

निजी अस्पतालों को देर रात तक खंगालती रही टीम

Wed, 04 Mar 2020 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
inspection in zila hospital news
निजी अस्पतालों को देर रात तक खंगालती रही टीम
विज्ञापन

बस्ती। महिला अस्पताल में इलाज कराने देर शाम पहुंची गर्भवती को आशा ने बरगला कर एक नर्सिंग होम के हवाले कर दिया। इसकी भनक लगने के बाद डीएम आशुतोष निरंजन ने तहसीलदार सदर पवन जायसवाल को अस्पताल भेजा, जहां गर्भवती को इलाज से पहले ही नर्सिंग होम में पहुंचाने की पुष्टि हो गई। इसके बाद प्रशासनिक अमला गर्भवती को ढूंढने में देर रात तक कई नर्सिंग होम को खंगाला। बाद में टीम ने जिला अस्पताल के पास स्थित एक नर्सिंग होम में गर्भवती को खोज निकाला। पूछताछ में पुष्टि के बाद टीम ने वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद टीम लौट गई।

ग्रामीण इलाके की एक गर्भवती शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज करा रही थी। तीन मार्च को अचानक उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। वह संबंधित नर्सिंग होम पर पहुंची तो डॉक्टर ने खून की व्यवस्था करने को कहा। तमाम प्रयास के बाद जब परिवार के लोग खून लाने में सफल नहीं हुए तो नर्सिंग होम की डॉक्टर ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराने को कह दिया। इसके बाद रात करीब आठ बजे वह महिला अस्पताल पहुंची, मगर यहां डॉक्टर से दिखाने के पहले ही कुछ महिलाएं जो अपने को आशा बता रही थीं ने गर्भवती को बेहतर इलाज का झांसा देकर फंसा लिया और एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसकी बात की जानकारी होने पर डीएम ने तहसीलदार को महिला अस्पताल भेजा, जहां तमाम तथ्य एकत्रित करने के बाद प्रशासनिक टीम मरीज को खोजने में जुट गई। देर रात मरीज से प्रशासनिक टीम की मुलाकात हुई, जहां पूछताछ में मरीज के परिजनों ने दबी जुबान सारी बात बता दी। तहसीलदार ने कहा कि महिला अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं का नेटवर्क कुछेक निजी अस्पतालों की दलाली कर मरीजों को फंसाते हैं। उन्हें निजी नर्सिंग होम में पहुंचाकर वे मोटी रकम कमा रही हैं। इसकी पुष्टि हो गई है। आशा को भी चिह्नित कर लिया गया है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed