{"_id":"658c6c6ed612da6c47097ca9","slug":"innocent-child-injured-in-tractor-trolley-collision-dies-while-being-taken-to-lucknow-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9123-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में घायल मासूम की लखनऊ ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में घायल मासूम की लखनऊ ले जाते समय मौत
Wed, 27 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के अठदमा शुगर मिल डिस्टलरी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली में मोटरसाइकिल की टक्कर होने से घायल तीन वर्ष के मासूम अंकुश की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर से डाक्टरों ने केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां ले जाते समय अंकुश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन मासूम का शव को लेकर रुधौली थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने विधिक प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे अंकुश के चाचा आकाश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
बताते चलें कि सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर खैरा निवासी रूपम पत्नी मनजीत अपने दो बच्चों महिमा और अंकुश के साथ सिद्धार्थनगर जनपद के खिरौहा अपने मायके गई थी। मंगलवार को अपने देवर 25 वर्षीय आकाश पुत्र बाल किशन के साथ बाइक से मायके खिरौहा से ससुराल खैरा जाने के लिए निकली थी। दोपहर दो बजे के आसपास रुधौली डुमरियागंज मार्ग पर अठदमा शुगर मिल की डिस्टलरी के गेट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल की आगे की हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में रूपम का हाथ टूट गया तथा तीन वर्ष का मासूम अंकुश सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि छह वर्ष की महिमा को भी चोटें आईं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां अंकुश की हालत नाजुक देख मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।