{"_id":"652edae00a5e77cf6f0c3c87","slug":"injured-teenager-dies-while-being-taken-to-medical-college-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5847-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में घायल किशोर की मेडिकल काॅलेज ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में घायल किशोर की मेडिकल काॅलेज ले जाते समय मौत
Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के औशापुर पेट्रोल पंप के पास हुई थी दो बाइकों की टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। डुमरियागंज मार्ग पर औशापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम हुई दो बाइकों की टक्कर में घायल 17 वर्षीय सागर की बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। सागर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार नाबालिग लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक बाइक पर सवार शिवांशु पुत्र फड़ीस, राज पुत्र नंदू तथा उमंग पुत्र चीनी निवासी महदेव थाना वाल्टरगंज सवार थे। दूसरी बाइक लेकर औशापुर निवासी 17 वर्षीय सागर पुत्र मुन्ना कहीं जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां से शिवांशु, राज और सागर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मगर, सागर ने रास्ते में दम तोड़ दिया।