फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information on tent and gadget manufacturing given to scouts and guides

Basti News: स्काउट-गाइड को दी गई टेंट और गैजेट निर्माण की जानकारी

Fri, 16 May 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 16 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Information on tent and gadget manufacturing given to scouts and guides
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड की ओर से स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन किया। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन पूर्व आईएएस ओम नारायण सिंह ने बच्चों के बनाए सामानों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में बच्चों को टेंट, गैजेट निर्माण, पाक विद्या, पुल निर्माण आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। यह प्रशिक्षण बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास में सहायक है। शिविर व्यवस्थापक विद्यालय प्रधानाचार्य सौमित्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को इसके बाद होने वाले स्काउट-गाइड द्वितीय, तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार तक ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, विजय कश्यप, नंदनी ने बच्चों को टेंट निर्माण, गैजेट निर्माण, पाक विद्या, पुल निर्माण आदि की जानकारी दी, विद्यालय स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन आशुतोष मिश्रा, वंदना का प्रशिक्षण शिविर के दौरान सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर दिनेश सिंह, वीना सिंह, हरि गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed