{"_id":"682b8559a2b375d93d0283ee","slug":"information-about-up-gramin-banks-schemes-was-given-in-chaupal-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136811-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौपाल में दी यूपी ग्रामीण बैंक की योजनाओें की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौपाल में दी यूपी ग्रामीण बैंक की योजनाओें की जानकारी
Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा ओड़वारा परिसर में चौपाल आयोजित हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार मिश्र ने लोगों को बैंक की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुरूप बड़ोदा यूपी बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक और आर्यावर्त को मिलाकर एक राज्य एक ग्रामीण बैंक के तहत 1 मई 2025 से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्रियाशील कर दिया गया है।
शाखा प्रबंधक विमलेश कुमार के संयोजन लगी चौपाल में बैंक में संचालित ऋण, जमा, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा, फसल बीमा योजना आदि की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने लोगों के प्रश्नों का समुचित उत्तर दिया। वरिष्ठ प्रबंधक अजय किशोर, पूर्णिमा पांडेय, विशाल चौधरी के साथ ही बैंक के ग्राहक और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद