फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increased risk of allergic conjunctivitis

Basti News: एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस का खतरा बढ़ा.. आंखों को धूल व धूप से बचाएं

Thu, 04 Apr 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 04 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of allergic conjunctivitis
जिला अस्पताल में आंख की जांच करते चिकित्सक।
- गर्मी के चलते बढ़ने लगी आंखों की बीमारी
विज्ञापन

- हवा व धूल के कण बढ़ाते हैं आंखों मे जलन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अप्रैल-मई में तेज धूप और धूल से बचें अन्यथा एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस (आंख आना) के चलते परेशान हो सकते हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही आंखों की बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि कुछ सामान्य सावधानी रखने भर से इस समस्या से बचा जा सकता है। इसके बाद भी अगर किसी प्रकार की दिक्कत हो तो स्वयं के अनुभव से आंख में कोई दवा डालने के बजाय डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
जिला अस्पताल नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शारिब सुहेल बताते हैं कि अप्रैल में पछुआ हवा चलती है। उसके साथ धूल के भारी कण भी उड़ते हैं । गेहूं की मड़ाई के चलते वातावरण में धूल और धुआं का असर रहता है। इस दौरान बाइक चालकों के अलावा अन्य लोगों को दिक्क्त होती है।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के पूर्व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी त्रिपाठी बताते हैं कि बाइक चलाते समय तेज हवा के साथ धूल के कण आंखों में जाते हैं। इससे जलन और दर्द होता है। अगर आंख को रगड़ दिया जाए तो इससे सूजन, लाली और अन्य प्रकार की दिक्कतें हो जाती हैं। इन दिनों आंख लाल होना, आंख में दर्द-जलन आदि की शिकायतें बढ़ जाती हैं। एक चौथाई मरीज केवल इस एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के ही होते हैं। इसलिए इस मौसम में आखों की विशेष देखभाल करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

बचाव के लिए यह करें उपाय
- घर से बाहर निकलते, बाइक चलाते समय चश्मे का प्रयोग जरूर करें।
-आंख में धूल के कण पड़ जाएं तो रगड़ने के बजाय ठंडे पानी से धो दें।
-जब भी बाहर से घर लौटें तो साफ ठंडे पानी से आंखों को धोएं।
- आंख में दर्द है तो कपड़े में बर्फ लपेटकर धीरे-धीरे आंख की सेंकाई करें।
- बिना डॉक्टर से दिखाए आंख में किसी प्रकार की दवा न डालें।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed