{"_id":"577e964b4f1c1bd7497faf75","slug":"increased-pressure-on-the-dam-skirt-bd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडी बांध पर बढ़ा घाघरा का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडी बांध पर बढ़ा घाघरा का दबाव
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र मे घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी का वेग रोकने के लिए बनाया गया स्पर धंसने लगा है। हर्रैया तहसील के पारा व चांदपुर गांव के पास स्पर धंसते देख गांव के लोगों में दहशत है। बारिश के पानी से वैसे ही उफनाई नदी का बंधे पर दबाव कई दिनों से बढ़ा हुआ था। मगर बृहस्पतिवार को स्पर धंसने बांध टूटने का खतरा पैदा हो गया है। कई जगह बंधे में बनी दरार भी कोढ़ में खाज बन रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बंधे का दरार बढ़ी तो भयानक तबाही मचेगी।
उधर, बंधे की हालत और स्पर धंसे से मची अफरातफरी के बीच हरकत में आए प्रशासन ने बाढ़ खंड के कर्मियों व अभियंताओं को मौके पर भेजा। वहां के किसान राम मिलन का कहना है कि उनका खेत पानी से कटकर नदी की धारा में विलीन हो रहा है। जब नदी में पानी कम था और मरम्मत करने का समय था तब कोई झांकने नहीं आया। अब जब पानी बढ़ गया है और नदी उफनाई हुई है तब बांध बचाने की सुध आई। एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र का कहना है कि जहां स्पर धंसने की सूचना मिली वहां संबंधित विषाग की टीम भेजी गई है। हालात पर नजर रखी जा रही है। अभी नदी खतरे के निशान से नीचे है।