फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In-charges of 20 police posts removed, 61 sub-inspectors replaced

Basti News: हटाए गए 20 पुलिस चौकियों के प्रभारी, बदले गए 61 दरोगा

Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
In-charges of 20 police posts removed, 61 sub-inspectors replaced
लंबे समय से एक ही सर्किल, थाने, बीट के दरोगाओं का हुआ तबादला
विज्ञापन

बस्ती। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 81 उपनिरीक्षकों का शनिवार आधीरात को तबादला कर दिया गया। इनमें 20 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। शहर की सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी हटा दिए गए हैं और किसी पर भी तैनाती फिलहाल नहीं की गई है। 61 दरोगाओं का भी थाना बदल दिया गया है।
बदले गए चौकी प्रभारियों में कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर चौकी प्रभारी राकेश कुमार मिश्र को थाना दुबौलिया, रोडवेज चौकी प्रभारी राहुल गुप्ता को पुरानी बस्ती, अस्पताल चौकी के ललितकांत यादव को थाना छावनी, प्रभारी जेल गेट चौकी ऋषिदेव प्रसाद को लालगंज, बड़ेवन प्रभारी शशिशेखर सिंह को थाना रुधौली भेजा गया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी मुनींद्र त्रिपाठी को थाना परशुरामपुर, प्लास्टिक कांप्लेक्स सुदीप कुमार यादव को लालगंज, वाल्टरगंज थाने के मनौरी चौकी प्रभारी सुभाष मौर्य को कलवारी, गनेशपुर प्रभारी श्याम सुंदर को छावनी भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार पैकोलिया थाने के हसीनाबाद चौकी प्रभारी ओम प्रकाश भारती को मुंडेरवा, कप्तानगंज थाने के महराजगंज चौकी प्रभारी रितेश कुमार सिंह को थाना छावनी, लालगंज थाने के रखौना चौकी प्रभारी पंकज त्यागी को पैकोलिया, लालगंज चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश यादव को हर्रैया, मुंडेरवा थाने के मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी सचींद्र को थाना गौर भेजा गया है। इसी क्रम में रुधौली थाने के विशुनपुरवा चौकी के सर्वेश कुमार को परशुरामपुर, मुंडेरवा थाने के खजौला चौकी प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा को पैकोलिया, दुबौलिया थाने के देईडीहा चौकी के रवींद्र शर्मा को सोनहा, नगर थाने के करहली चौकी के अनस अख्तर को थाना लालगंज, परशुरामपुर थाने के घघौआ चौकी प्रभारी दिलीप सिंह को थाना मुंडेरवा, पैकोलिया थाने के मुसहा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को थाना रुधौली और रिपोर्टिंग चौकी हर्रैया से मीना देवी को पुलिस लाइंस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed