{"_id":"65bfcebeccd4370e9201cac0","slug":"impact-of-western-disturbance-visiblerain-gave-respite-to-crops-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111005-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर...बारिश से फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर...बारिश से फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन
गांधीनगर में हुई बारिश।
- पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को हुई मध्यम बारिश
- गरज चमक के साथ 24 घंटों में बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार की सुबह घने बादलों से हुई। सुबह से ही जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी रही। दोपहर बाद जिलेभर में मध्यम बारिश हुई। जो करीब पांच मिमी दर्ज की गई। पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का जिले में असर दिखा। बारिश फसलों के लिए संजीवन का काम करेगी।
लंबे समय से जिले में बारिश नहीं हुई थी, जिससे फसलों व पौधों का विकास लगभग ठहर सा गया था। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर रविवार को सुकून देखने को मिला। फसलों पर बारिश के छीटे पड़ने के साथ उनके विकास में तेजी आएगी। हालांकि बारिश के चलते खस्ताहाल सड़कों पर उभरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। ऊपर का पानी मिलने से उनके विकास में तेजी आएगी। बढ़वार अच्छी होने से उत्पादन भी बढि़या मिलेगा। बताया कि बारिश का पानी गेहूं, सरसों, चना, मटर, गन्ना सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा। आम में बौर आने का समय चल रहा है। बारिश का पानी मिलने के बाद उनमें बौर जल्दी व बढि़या आएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश ने पानी निकासी व्यवस्था को दिखाया आईना
- मध्यम बारिश में ही नगर निकायों में पानी निकासी व्यवस्था की पोल पट्टी खुल गई है। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, हल्की बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कों पर पानी भर गया। जिस लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामान करना पड़ा। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, हल्की के बाद नगर पंचायत के दीन दयाल नगर वार्ड, अग्रसेन नगर वार्ड में पानी भर गया। इन वार्डों में नाली न होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई, जिसे पानी भर गया, कीचड़ के कारण लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यही दशा पं. दीनदयाल नगर, अग्रसेन नगर, मछली मंडी का है।
-- -- -- -- -- -- -- --
आज भी बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे बादल छाए रहने व गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान है। ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना प्रदेश के पूर्वी जिलों में नहीं दिख रही है। आर्द्रता 95 प्रतिशत तक रहेगी।