{"_id":"6ab8216b86a39c003d0e5a53","slug":"girls-will-showcase-their-talent-in-football-and-boys-in-basketball-basti-news-c-207-1-bst1005-167872-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फुटबॉल में बालिका और बास्केटबॉल में बालक दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फुटबॉल में बालिका और बास्केटबॉल में बालक दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
बस्ती। जौनपुर और अलीगढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में बस्ती के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए खेल विभाग ने चयन-ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी हैं। चयनित खिलाड़ियों की टीम ट्रायल के बाद घोषित की जाएगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि तीन से 10 अक्तूबर तक जौनपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 28 सितंबर को जनपद स्तरीय और 29 सितंबर को मंडलीय ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होगी। इसके लिए 13 अक्तूबर को जनपद स्तरीय और 14 अक्तूबर को मंडलीय ट्रायल कराया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए चयन-ट्रायल स्टेडियम में आयोजित होंगे। संवाद