फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Immersion of idols while dancing and singing

Basti News: नाचते-गाते मूर्तियों का किया विसर्जन

Thu, 23 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Immersion of idols while dancing and singing
शहर की प्रतिमाओं को अमहट घाट पर विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु- संवाद
बस्ती। धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा के समापन का सिलसिला बुधवार को शुरू हो गया। शहर की सात मूर्तियों के अलावा कई अन्य स्थानों पर देर रात तक भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालकर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया। भारी मन से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को विदाई दी गई।
विज्ञापन

कुआनो के अमहट घाट और मुक्तिघाट समेत ग्रामीण क्षेत्रों में घाटों पर आधी रात के बाद तक विसर्जन किया गया। इस दौरान पुलिस बल सुरक्षा के लिए तैनात रहा। घाटों पर भी सुविधा के लिए प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

जिले में स्थापित 1353 में से कुछ प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि कोतवाली शेष की बची 75 मूर्तियों का बृहस्पतिवार व शुक्रवार को किए जाने का कार्यक्रम तय है। विसर्जन के दौरान सुरक्षा में तैनात जवान मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों इलाकों में भी मां लक्ष्मी को विधि-विधान से विदाई दी। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए गए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित मां सरस्वती की पूजा विधि विधान से की गई। धनतेरस से शुरू हुई लक्ष्मी पूजा के बाद बुधवार सुबह से प्रतिमा पंडालों में हवन शुरू हुआ। शाम को ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों पर रख कर प्रतिमाओं को फूलमालाओं से सजाया गया। इसके बाद प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए अमहट घाट की ओर ले जाया गया।
डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने जमकर गुलाल और अबीर उड़ाए। भक्ति गीतों से देर रात तक पूरा माहौल सराबोर रहा। हर कोई देवी गीतों पर थिरकता नजर आया।
विसर्जन के दौरान पुलिस चौकस रही। पुरानी बस्ती से लेकर अमहट घाट तक पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed