फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ilegal stand will terminate

हटेंगे अवैध स्टैंड,खत्म होगी मनमानी

Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ilegal stand will terminate
हटेंगे अवैध स्टैंड, खत्म होगी मनमानी
विज्ञापन

बस्ती। अब शहर के बीच चौराहों पर ही ऑटो, टैक्सी व बस खड़ी करके सवारी भरने की परंपरा छोड़नी पड़ेगी। क्योंकि शहर के अवैध बस, टैक्सी व टेंपो स्टैंड हटवाए जाएंगे। इसके लिए अभियान शुरू हो रहा है। 30 अप्रैल तक के इस अभियान में नगर पालिका के तय स्थानों के अलावा अन्य जगह खड़े होने वाले वाहनों को हटवाया जाएगा।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के पहले चरण में उन स्थानों की सूची तैयार कराई जा रही है जहां ऐसे अवैध स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। इसके तत्काल बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसमें पुलिस के अलावा जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और नगर पालिका परिषद की टीम शामिल रहेगी। रोडवेज, कटरा, कम्पनीबाग, रेलवे स्टेशन, अमहट और शास्त्री चौक पर पालिका ने टैक्सी स्टैंड तय किया है। लेकिन इसके कई गुना ज्यादा स्थानों पर खुलेआम सवारियां भरी जाती है। इसकी वजह से उधर से गुजरने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं। रविवार को इस संबंध में अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बस्ती समेत सभी कमिश्नर, आईजी, डीएम और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि इस तरह के अवैध स्टैंड के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या तो होती है कई बार ये हादसों की वजह भी बनते हैं। साथ ही इनके संचालन की आड़ में माफिया अवैध उगाही और मारपीट करते हैं। ऐसे में पुलिस, जिला प्रशासन संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाएं और ऐसे सभी अवैध स्टैंड बंद करवाएं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गृह ने कहा है कि 30 अप्रैल तक सभी पुलिस कप्तान व डीएम संयुक्त हस्ताक्षर से अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजें। साथ ही प्रमाणपत्र भी दें कि अब उनके यहां कोई भी अवैध स्टैंड संचालित नहीं हो रहा है। अफसरों से कहा गया है कि वे ऐसे सभी इलाकों का खुद निरीक्षण करें जहां अवैध स्टैंड संचालित होने की सूचनाएं आती हैं। कार्रवाई से जुड़ी सूचनाएं हर हाल में 30 अप्रैल तक गृह विभाग के कंट्रोल रूम में उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हैं हालात
तमाम कोशिशों पर भी शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यातायात प्रबंधन का जिम्मा लिए घूम रही पुलिस, संभागीय परिवहन, नगर पालिका परिषद और अन्य संबंधित विभाग के कर्मी आंख मूंदे भीड़ का हिस्सा बनकर चुपचाप निकलने के आदि हो चुके हैं। शहर में बाइक लेकर भी निकलना मुश्किल है। पटरियों को अपेक्षाकृत चौड़ी होने के बावजूद गांधीनगर, कंपनीबाग, कटरा, दक्षिण दरवाजा, पांडेय बाजार क्रॉसिंग आदि स्थानों पर बिना ज्यादा ट्रैफिक प्रेसर के जाम लगा रहता है। जहां तमाम स्कूल वाहन, एंबुलेंस और फायर टेंडर आए दिन फंसे देखे जा रहे हैं। प्रशासनिक मशीनरी की इस गैर जिम्मेदाराना रवैया देखकर अवैध स्टैंड पर टैक्सी टेंपो वालों का हौसला सातवें आसमान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed